Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मप्र के छतरपुर में कर्ज से परेशान परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, पिता-बेटे की मौत

मप्र के छतरपुर में कर्ज से परेशान परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, पिता-बेटे की मौत

Bhopal News : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत देरी गांव में शुक्रवार की रात कर्ज से परेशान एक परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक पिता-पुत्र हैं। वहीं, दो लोगों को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
ग्राम देरी निवासी किसान ओमप्रकाश अहिरवार (35) ने खेती के लिए ट्रैक्टर कर्ज पर लिया था। लगातार फसल खराब होने के कारण वे किश्त नहीं चुका पाये। दो दिन पहले ट्रैक्टर कम्पनी के कर्मचारी घर पहुंचे और 30-40 हजार रुपये की किश्त जमा करने का दबाव बनाया। किश्त नहीं चुकाने पर ट्रैक्टर ले जाने की धमकी दी गयी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात ओमप्रकाश के परिवार ने भोजन किया, जिसके बाद जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गयी। वे लोग रात में अस्पताल नहीं जा पाये। शनिवार सुबह के समय घर के दरवाजे देर तक नहीं खुले, तो ग्रामीणों ने उनके गेट खुलवाये, तब पता चला कि उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। ग्रामीण चारों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ओमप्रकाश और उनके दो वर्षीय छोटे बेटे निहाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नीनंदिनी (29) और बड़े बेटे तनिष्क का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Share this:

Latest Updates