Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कमेडियन कपिल व राजपाल सहित चार लोगों को पाकिस्तान से आयी मेल से मिली धमकी, जांच जारी

कमेडियन कपिल व  राजपाल सहित चार लोगों को पाकिस्तान से आयी मेल से मिली धमकी, जांच जारी

Mumbai News: फिल्म जगत के चार कलाकारों को पाकिस्तान से ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इनमें अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और अभिनेता-गायिका सुगंधा मिश्रा के नाम शामिल हैं। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मेल पर आयी इस धमकी के मामले में अंबोली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंबोली पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि फिल्म जगत के चार कलाकारों को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अभिनेता राजपाल के ईमेल पर आयी है और इसकी शिकायत राजपाल की पत्नी राधा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज करायी है।

ईमेल में कहा गया है, “हम आपकी हाल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं
मौत की धमकी वाले ईमेल में कहा गया है, “हम आपकी हाल की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और हमारा मानना है कि यह महत्त्वपूर्ण है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लायें। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है, हम आपसे इस संदेश को अत्यन्त गम्भीरता और गोपनीयता के साथ लेने का आग्रह करते हैं।” इस ईमेल में आगे की चेतावनियों में मांगें पूरी नहीं होने पर गम्भीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गयी है। साथ ही, लिखा गया है कि अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। ईमेल को भेजनेवाले ने ‘बिष्णु’ नाम से साइन किया है।
पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि यह पाकिस्तान से ही आया है। पाकिस्तान के आईपी पते का पता लगा लिया है और पाकिस्तान से पत्राचार करने के लिए सरकार से मदद मांग रही है।

Share this:

Latest Updates