Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मेला देखकर से लौट रही 11वीं की छात्रा से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर लौटने के बाद छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

मेला देखकर से लौट रही 11वीं की छात्रा से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर लौटने के बाद छात्रा ने किया आत्महत्या का प्रयास

Birbhum West Bangal news : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से समाज को शर्मसार करने वाली खबर आई है। यहां मेला देख कर लौट रही 11वीं की छात्रा के साथ चार युवकों ने बीच रास्ते में सड़क से उठाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है। इस घटना से आहत छात्रा ने अपने घर पहुंचने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह जीवन और मौत के बीच झूल रही है। इस बाबत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन उसे रात तक सफलता नहीं मिल पाई थी।

युवकों ने दवा सुंघाकर छात्रा को कर दिया बेहोश

मिली जानकारी के अनुसार बीरभूम में छात्रा के घर के पास ही मेला का आयोजन किया गया था। छात्रा स्कूटर पर सवार होकर मेला देखने गई थी। मेला से वापस लौटने के दौरान रास्ते में चार युवकों ने उसे बीच सड़क पर रोक लिया। इसके बाद दवा सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया।

पीड़िता का अस्पताल में चल रहा है इलाज

पीड़ित छात्रा के परिजनों का दावा है कि रविवार की सुबह जब उसे होश आया तो उसे महसूस हुआ कि वह सड़क किनारे किसी अनजान जगह पर है। सबसे पहले उसकी नजर स्कूटी और उसका मोबाइल पर खरी। वह किसी तरह से उठी और अपना मोबाइल लिया। इसके बाद वह वहां मौजूद अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर चली आई। घर लौटने के बाद पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित छात्रा ने घर की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन परिजनों ने उसे ऐसा करते देख लिया। परिजनों ने उसे नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित छात्रा का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहां वह जीवन और मौत के बीच मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

Share this:

Latest Updates