Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस लड़की ने नकली बंदूक के बल पर लूट लिया बैंक

इस लड़की ने नकली बंदूक के बल पर लूट लिया बैंक

LEBANON NEWS : पिछले दिनों लेबनान में एक लड़की ने नकली बंदूक के बल पर बैंक को लूट लिया। इस लूट की खासियत यह रही कि लड़की ने अकेले ही इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसने लूट का वीडियो भी बनाया। बैंक लूटने वाली लड़की ने बैंक से महज 10 लाख रुपए ही लूटे। लूट के दौरान वह बैंक कर्मियों से कह रही थी कि उसके अकाउंट में 10 लाख रुपए से ज्यादा पैसे हैं। लेकिन बैंक उसके पैसे नहीं दे रहा। इसके लिए वह कई बार बैंक का चक्कर काट चुकी है। फिलहाल उसे अपनी बहन के इलाज के लिए उन पैसों की सख्त जरूरत है। इसी कारण वह बैंक लूटने आई है। हुआ किसी को मारने या खून खराबा करने नहीं आई है। लड़की ने बैंक के काउंटर से अपने खाते में जमा पैसे जबरन बैंक कर्मी से ले लिए और वहां से नौ दो ग्यारह हो गई।

बहन के इलाज के लिए चाहिए थे पैसे 

यह मामला लेबनान का है। जहां 28 वर्षीय साली हाफिज नामक लड़की ने (Sali Hafiz) पिछले बुधवार को लेबनान के Beirut Bank में लूट की घटना को अंजाम दिया। साली हाफिज ने कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को गन दिखाकर धमकी दी और अपने खाते से 10 लाख 33 हजार रुपये जबरन निकलवा लिए। बैंक लूट की घटना को साली हाफिज लाइव शूट कर रही थी। अपने वीडियो में वो कहती है कि उसकी बहन को कैंसर हो गया है। उसके इलाज के लिए तत्काल पैसों की जरूरत है। बहन के इलाज पर करीब 40 लाख रुपए खर्च होने हैं। इस कारण वह बैंक लूट रही है। वह भी अपने खाता में जमा पैसे। क्योंकि बैंक उसे पिछले 3 साल से अपने पैसे निकालने नहीं दे रहा है। 

ग्राहक अपने पैसे भी निकाल नहीं पा रहे हैं बैंक से

बताते चलें कि आर्थिक संकट के कारण लेबनान सरकार ने बैंक में जमा राशि को तीन साल के लिए फ्रीज कर दिया है। इस कारण वहां लोग बैंक में जमा अपने पैसे ही निकाल नहीं पा रहे हैं। बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को एक निश्चित रकम ही निकालने का आदेश जारी करता है। इसलिए वहां के लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। लोग अपने ही पैसों का जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

Share this:

Latest Updates