Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गणपति बप्पा मोरया: देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम, मुंबई में कड़ी पुलिस व्यवस्था

गणपति बप्पा मोरया: देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम, मुंबई में कड़ी पुलिस व्यवस्था

मुंबई में 2,500 से ज्यादा गणेश पंडाल, सुरक्षा में 15,000 पुलिसकर्मी तैनात

Mumbai News : आज से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो गया है। 10 दिनों तक चलनेवाले गणेशोत्सव की धूम भारत ही नहीं, दुनियाभर में देखने को मिलती है। पर इस गणेश उत्सव का केंद्र मुंबई और महाराष्ट्र है। जहां का दस दिवसीय यह उत्सव विश्व प्रसिद्ध है। इस दिन लोग अपने घरों, दफ्तरों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और फिर पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गणपति की पूजा-अर्चना करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर कुछ खास उपाय करने और विधि-विधान से पूजा करने से तमाम परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं। 

भगवान श्री गणेश को मोदक है प्रिय 

गणेशोत्सव और मोदक ; ये दोनों ही एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। गणेशोत्सव के साथ ही मोदक की भी डिमांड बढ़ जाती है। घर हो या मिठाई की दुकान गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सिर्फ यही बनाये जाते हैं। मोदक को भगवान श्री गणेश की पसंदीदा मिठाई माना जाता है और भगवान को इससे भोग लगाया जाता है। 

मुम्बई में कड़ी पुलिस व्यवस्था

इस उत्सव को लेकर मुम्बई में खासी पुलिस व्यवस्था की गयी है। 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 15,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किये गये हैं। एक अधिकारी ने यहां बताया कि 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक आयुक्त, 2,435 अधिकारी, 12,420 कॉंस्टेबल, होमगार्ड और राज्य रिजर्व पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के कर्मी सड़कों पर तैनात किये गये हैं। मदद के लिए लोग 100 या 112 नम्बर पर पुलिस से सम्पर्क कर सकते हैं। वहीं, शहर की तीनों मेट्रो लाइन पर, गणेश उत्सव के दौरान अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय बढ़ाने का फैसला किया।

सिद्धिविनायक मंदिर

महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न हिस्सों में गणेश मंदिरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। गणेश चतुर्थी के मौके पर मुम्बई के प्रसिद्ध मंदिर  सिद्धिविनायक में सुबह खास आरती की गयी। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी, जिन्होंने जोर-जोर से गणपति बप्पा के नारे लगाये।

Share this:

Latest Updates