Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेशमा देवी प्राजेक्ट गर्ल्स इंटर स्कूल की बच्चियों ने झटके 4 स्वर्ण सहित 17 पदक

रेशमा देवी प्राजेक्ट गर्ल्स इंटर स्कूल की बच्चियों ने झटके 4 स्वर्ण सहित 17 पदक

जिलास्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न

साहिना ने स्कूल को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

कबड्डी में हासिल किया तीसरा स्थान

Motihari news: गांधी मैदान में चल रही चार दिवसीय जिलास्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत रेशमा देवी प्रोजेक्ट गर्ल्स इंटर स्कूल की बच्चियों का दम देखने को मिला। 4 स्वर्ण सहित कुल 17 पदक झटके। साहिना परवीन ने अंडर-19 वर्ग की हुई ऊंची कूद स्पर्धा में स्कूल को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। अंडर-17 वर्ग की ऊंची कूद स्पर्धा में अंजली कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। 

पल्लवी ने दिलाया तीसरा स्वर्ण

पल्लवी कुमारी ने अंडर-19 वर्ग की हुई 800 मीटर दौड़ में स्कूल को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सुगंधी कुमारी ने अंडर-19 जेवलिन थ्रो स्पर्धा में सर्वाधिक दूरी फेंक अपना पहला व स्कूल के लिए चौथा स्वर्ण पदक जीता। स्वर्ण पदक प्राप्त अंजली कुमारी, पल्लवी कुमारी व सुगंधी कुमारी का सफर यही नहीं थमा। अंजली जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने में सफल रही। पल्लवी कुमारी ने 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। शॉट पुट स्पर्धा में सुगंधी कुमारी दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 वर्ग की हुई हाई जंप स्पर्धा में सुमिता को दूसरा स्थान मिला। अंडर-19 वर्ग की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में निधी कुमारी दूसरे स्थान पर रही। संजना ने रजत पदक जीता।

कबड्डी में प्राप्त किया तीसरा स्थान

रोशन जहां ने 1500 व 800 मीटर दौड़ दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीता। कविता कुमारी, याशमीन, लवली, मुस्तरिना खातून को अपने-अपने वर्गो में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। अंडर-19 वर्ग की कबड्डी खेल में बच्चियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्कूल को कांस्य पदक दिला दिया। स्कूल के शारीरिक शिक्षक सह प्रशिक्षक मो. राजुल ने बताया कि बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगामी प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रदर्शन और बेहतर होगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक डॉ. राजीव रंजन कुमार के अलावा विभा कुमारी, प्रियरंजन कुमार पांडेय, प्रियंका कुमारी, कुमार नीरज सिंह, कुमारी प्रेरणा आदि शिक्षकों ने बच्चों के बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Share this:

Latest Updates