Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

14 जून तक अपने आधार कार्ड में करवा लें यह काम, नहीं तो बाद में देने पड़ेंगे इसके लिए पैसे

14 जून तक अपने आधार कार्ड में करवा लें यह काम, नहीं तो बाद में देने पड़ेंगे इसके लिए पैसे

National news, Aadhar Card update : आधार कार्ड भारत में महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। यह कार्ड लोगों को कई कामों के लिए उपयोगी सिद्ध होता है। इसके अलावा यह सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए भी उपयोगी है। कई बार लोगों को अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाने की जरूरत पड़ती है। इस परिस्थिति में, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 14 जून 2023 तक ऑनलाइन आधार दस्तावेजों का मुफ्त अपडेशन सुविधा शुरू की है। आमतौर पर आधार विवरण को अपडेट करवाने के लिए लोगों को 50 या 100 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। हालांकि 14 जून तक यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जनसांख्यिकीय विवरण को ऑनलाइन मुफ्त में अपडेट किया जा सकेगा।

यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त

UIDAI ने कहा है कि यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त है। इसके लिए आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क देना होगा। दरअसल यूआईडीएआई के जरिए उन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिनका आधार कार्ड बने हुए 10 साल हो गए हैं और जिन्होंने आधार कार्ड को जारी होने के बाद कभी अपडेट नहीं करवाया है।

✓ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट- आधार नंबर का इस्तेमाल कर https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें।

✓‘प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस’ विकल्प चुनें।

✓आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।

✓इसके बाद आपको ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करना होगा।

✓ तत्पश्चात आपको जो अपडेशन करना हो वह कर सकते हैं।

✓सबसे अंतिम में ‘सब्मिट’ बटन चुनें। इसके बाद दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसकी प्रतियां अपलोड करें।

✓आपको बता दें कि वहीं आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार किया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट अनुरोध नंबर (URN) जेनरेट होगा।

✓अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) का इस्तेमाल कर आधार एड्रेस अपडेट की स्थिति की जांच की जा सकती है। जब अपडेट हो जाए तो अपडेटेड वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं और एक प्रिंटेड आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates