Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Update : झारखंड में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, क्षति की आशंका, इन जिलों में होगा ज्यादा असर, इस दिन प्रवेश करेगा मानसून

Weather Update : झारखंड में आंधी-बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट, क्षति की आशंका, इन जिलों में होगा ज्यादा असर, इस दिन प्रवेश करेगा मानसून

Ranchi news, Jharkhand weather news, weather update : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज से यानी 30 मई से अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से जहां राहत की उम्मीद है, वहीं आंधी और वज्रपात से क्षति का भी अंदेशा है। मौसम विज्ञान विभाग ने 30 मई से लेकर अगले 2 दिनों तक आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, दक्षिणी भाग के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा के अलावा मध्य भाग में राजधानी रांची के अलावा बोकारो, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और रामगढ़ में मेघगर्जन, वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलेगी। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 1 जून के बाद अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इससे तपिश बढ़ने का अनुमान है। बता दें कि कुछ दिनों से मौसम में उताव-चढ़ाव लगातार जारी है।

इसके पहले भी आंधी-बारिश से हुआ था नुकसान

बताते चलें कि गुरुवार और शुक्रवार को रांची और आसपास के जिलों में तेज आंधी और बारिश के कारण काफी हानि हुई। बिजली के खंभे टूटने, पेड़ों की गिरने और वज्रपात की घटनाओं के चलते अलग-अलग जिलों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक नुकसान हजारीबाग में हुआ, जहां 2 दिनों की आंधी-बारिश के कारण 100 से अधिक धराशाई हो गए। इससे विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, क्योंकि बिजली के खंभे टूट गए। जमशेदपुर में भी बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचा और घंटों तक बिजली की आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार को रांची में आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिर गए, जिससे कारों को भी क्षति पहुंची। मौसम विभाग का कहना है कि इसका कारण अल-नीनो का प्रभाव है। गौरतलब है कि मई माह में मौसम का यह बदलाव प्री-मानसून के परिणाम स्वरूप हुआ है।

20 जून तक झारखंड में आएगा मानसून

मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया है कि इस बार झारखंड में मानसून का आगमन 8 दिनों की देरी से होगा। भारत में मानसून सबसे पहले केरल में प्रवेश करता है। इस साल केरल में मानसून 4 दिन की देरी से 5-6 जून को आने की संभावना है। इस बार मौसम विभाग ने भारत में सामान्य वर्षा का अनुमान जताया है। झारखंड में इस वर्ष मानसून 20-21 मई को प्रवेश कर सकता है। सामान्यतः झारखंड में मानसून 14 जून तक प्रवेश करता है। अनुमान के मुताबिक इस साल 20 जून के आसपास मॉनसून झारखंड में प्रवेश करेगा।

Share this:

Latest Updates