Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गिरिडीह : साइबर ठगी के सात आरोपित गिरफ्तार 

गिरिडीह : साइबर ठगी के सात आरोपित गिरफ्तार 

Ranchi news, Jharkhand news, giridih news : पुलिस ने एक बार फिर साइबर ठगी के सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है।इनके विरुद्ध देश के कई राज्यों के साइबर थानों में मामले दर्ज हैं। इन शातिरों के पास से 41 मोबाइल, 52 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, चार बाइक, तीन आधार कार्ड और दो पैन कार्ड को जब्त हुए हैं।

इस बाबत एसपी दीपक कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त सूचना पर डुमरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर अलग-अलग स्थानों से सात साइबर ठगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये अपराधियों में बेंगाबाद थाना इलाके के कजरो का इस्तियाक अंसारी, देवघर जिले के मरगोमुंडा थाना इलाके के कसियाटांड का असरफ अंसारी, रजाउद्दीन अंसारी, बगोदर थाना इलाके के अटका का टिंकू कुमार, गणेश प्रसाद, राजधनवार थाना इलाके के धाब का मोजाहिद अंसारी और मुफ्फसिल थाना इलाके के धनेयडीह का रोहित कुमार राणा शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates