Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और इस लड़की ने अपने ही परिवार के 13 मेंबर्स का कर दिया कत्ल, क्योंकि…

…और इस लड़की ने अपने ही परिवार के 13 मेंबर्स का कर दिया कत्ल, क्योंकि…

Islamabad news : लड़की की पसंद के अनुसार परिवार वाले शादी करने को तैयार नहीं हुए, सभी 13 सदस्यों को लड़की ने मौत के घाट उतार दिया। घटना पाकिस्तान के सिंध प्रांत की है। पुलिस ने लड़की को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया कि ये मौतें 19 अगस्त को खैरपुर के निकट हैबत खान ब्रोही गांव में हुईं थी।

प्रेमी के साथ मिलकर किया मर्डर

पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता समेत परिवार के सदस्यों को जहर देने की साजिश रची। खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इनायत शाह ने कहा, खाना खाने के बाद सभी 13 सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां सभी की मौत हो गई। जब पोस्टमॉर्टम हुआ तो सामने आया कि इन लोगों की मौत जहरीला खाना से हुई है। गहनता से में पता चला कि लड़की और उसके प्रेमी ने घर में रोटी बनाने वाले गेहूं में जहर मिला दिया था।

Share this:

Latest Updates