Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गजब की स्टाइल, कटाक्ष राहुल पर और मुसलमानों को चेतावनी, यह मंत्री जी का…

गजब की स्टाइल, कटाक्ष राहुल पर और मुसलमानों को चेतावनी, यह मंत्री जी का…

New Delhi tnews : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू जब भी बोलते हैं, उनमें एक नया हिमंता दिखते हैं। अब उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुओं को बांटने और मुसलमानों को खुश करने का आरोप लगाया है। एक न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करती है। चुनावों के दौरान कांग्रेस कहती है कि उसका 15 प्रतिशत वोट शेयर आरक्षित है। यह पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।

राहुल को एबीसीडी भी नहीं मालूम

अपने इंटरव्यू की एक क्लिप साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “मुसलमानों को मेरी चेतावनी: कांग्रेस का वोट बैंक मत बनो। हिंदुओं और अन्य लोगों को मेरी चेतावनी: कांग्रेस पार्टी की फूट डालो और राज करो की नीतियों का शिकार मत बनो। मंत्री जी कहते हैं, कांग्रेस का मानना है कि मुसलमान हमेशा उसे ही वोट देंगे। ऐसी सोच के बीच मुस्लिम समुदाय का विकास कैसे हो सकता है। आरोप लगाया कि जब बाबा साहेब ने कानून मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, तब भी “कांग्रेस पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता को अपमानित करना जारी रखा। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी को एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों की समस्याओं और मुद्दों के बारे में एबीसीडी भी नहीं पता है।

Share this:

Latest Updates