Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सोना-चांदी का दाम मामूली घटा :  06 जून  2022 को खरीदारी के पहले घर में ही जान लें क्या है भाव, रांची में यह है रेट…

सोना-चांदी का दाम मामूली घटा :  06 जून  2022 को खरीदारी के पहले घर में ही जान लें क्या है भाव, रांची में यह है रेट…

Gold-Silver Price on 6 June 2022 :  रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। आज यानी 06 जून  2022 को देश में सोना-चांदी दोनों के भाव में कल की तुलना में मामूली गिरावट है। देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,740 है। कल यह भाव 47,750 रुपये था।  झारखंड की राजधानी रांची में सोना प्रति 10 ग्राम 47,740 रुपये  और चांदी प्रति किलोग्राम ₹66,600 है। सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 10 रुपये की कमी है, तो चांदी के दाम में भी प्रति किलोग्राम ₹300 की कमी है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 51,740 है, जो कल की अपेक्षा ₹ 10 कम है। बिहार की राजधानी पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,750 है, जो कल से 10 रुपया कम  है। 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 52,600 है, जो कल की अपेक्षा ₹ 10 कम है। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 67,500 है जो कल की अपेक्षा ₹300 कम है।

24 कैरेट सोने के दाम

देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव आज 52,090रुपये है। बीते दिन भी भाव 52,100 रुपये था। लखनऊ में आज का रेट 52,590 है, जो कल 52,600 रुपये था। जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

ऐसे समझें शुद्धता की कसौटी

24 कैरेट = 100% शुद्ध सोना (99.9%)

22 कैरेट = 91.7% शुद्ध सोना 

18 कैरेट = 75.0% शुद्ध सोना

14 कैरेट = 58.3% शुद्ध सोना 

12 कैरेट = 50.0% शुद्ध सोना 

10 कैरेट = 41.7% शुद्ध सोना

खरीदने से पहले पता करें भाव 

सोना खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है,इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

Share this:

Latest Updates