Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हवस के लिए रिश्ते का कत्ल : भाभी से था अवैध संबंध, मां बन रही थी बाधक, इसलिए दोनों ने मिलकर रचा खतरनाक प्लान और कर दी मां की हत्या

हवस के लिए रिश्ते का कत्ल : भाभी से था अवैध संबंध, मां बन रही थी बाधक, इसलिए दोनों ने मिलकर रचा खतरनाक प्लान और कर दी मां की हत्या

उत्तर प्रदेश अंतर्गत फतेहपुर जिले में रविवार को दो दिन पूर्व हुई वृद्ध महिला की हत्या का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने कातिल के नामों का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार वृद्धा की हत्या उसके छोटे बेटे और बड़ी बहू में मिलकर की थी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र और उसकी भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

शनिवार को की गई थी वृद्ध की हत्या

आपको बता दें कि शुक्रवार की रात  बिन्दकी कोतवाली के हसनापुर गांव में वृद्ध महिला रामश्री देवी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस को शुरू से ही परिजनों पर आशंका थी। इसी कारण पुलिस ने मृतक महिला के पुत्र संतराम तथा संतराम की भाभी कामिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों ने वृद्ध महिला की हत्या किया जाना स्वीकार किया।

हत्या में प्रयुक्त बहुली और मुंगड़ी बरामद

क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि संतराम का उसकी भाभी कामनी के बीच अवैध संबंध चल रहा था। वृद्ध महिला राम श्रीदेवी दोनों के प्रेम संबंध में बाधक बनती थी। इसके चलते दोनों ने वृद्ध महिला को मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह इंस्पेक्टर रविन्द्र श्रीवास्तव, एसएसआई राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह, सिपाही मुलायम सिंह यादव, सिपाही नवनीत यादव, महिला सिपाही विभा मौर्य, सुमन मौर्य, कंचन ने आरोपी युवक संतराम तथा उसकी भाभी कामिनी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। वही दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त बसूली और लकड़ी की मुंगड़ी भी बरामद हुई।

Share this:

Latest Updates