Mumbai News: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने मुम्बई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आये एक यात्री को पकड़ा है, जिसके पास से 6.3 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद हुआ है। इस यात्री ने 6.7 किलोग्राम सोने की छड़ें अपने जूतों में चालाकी से छिपा कर रखी थीं।
डीआरआई (DRI) सूत्रों ने रविवार को बताया कि उनकी टीम को बैंकॉक से एक यात्री के बारे में गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर डीआरआई की टीम बीती रात मुम्बई एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। बैंकॉक से आये एक यात्री को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके जूतों में छिपा कर रखी गयी सोने की 6.7 किलोग्राम सोने की छड़ें मिलीं। डीआरआई ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद सोने के खरीदार का पता चला है। इस मामले की छानबीन डीआरआई की टीम कर रही है।
l



