Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जयपुर सड़क हादसे में लखनऊ के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

जयपुर सड़क हादसे में लखनऊ के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

▪︎ खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था लखनऊ का परिवार

▪︎ मरने वालों में दंपति, उनका बेटा-बहू और पोती शामिल


Lucknow News : राजस्थान के सीकर जिले के खाटू गांव में स्थित प्रतिष्ठित मंदिर में खाटू श्याम के दर्शन को जा रहे लखनऊ के एक परिवार का वाहन जयपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में दम्पति, उनका बेट-बहू और पोती हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार को दर्शन के लिए खाटू श्याम जा रहे इस परिवार की कार सुबह आठ बजे जयपुर के जमवारामगढ़ में मनोहरपुर—दौसा राजमार्ग पर नेकावाला टोल के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गयी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद ट्रेलर पलट कर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। कार सवार सभी लोग उसमें फंस गये और उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और इनकी पहचान के बाद घटना की जानकारी परिवार को दी। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे बताया कि ओवरटेक के दौरान कार ट्रेलर से टकरा गयी। पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share this:

Latest Updates