Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Good job : पर्यावरण को बचाने के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा ने गुमला में किया पौधरोपण

Good job : पर्यावरण को बचाने के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा ने गुमला में किया पौधरोपण

Ranchi news, Jharkhand news, sarvshwari samuh Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) के तत्वावधान में “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान” वर्ष – 2023 के पहले चरण का आयोजन गुमला जिले की बनई पंचायत स्थित गंगड़ा ग्राम में किया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल इत्यादि के 319 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया।

विधिवत पूजन के बाद दीपदान किया

कार्यक्रम में समूह सदस्यों द्वारा स्थानीय समलेश्वरी धाम एवं ग्राम देवी के मंदिर में विधिवत पूजन कर दीप दान किया गया। उसके उपरान्त ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। साथ ही, वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच 275 पौधों का वितरण किया गया एवं 44 पौधों का रोपण भी किया गया।

जन सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती है यह संस्था

ज्ञातव्य है कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्व स्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है, जो अनेक जनकल्याण के कार्यक्रम लगातार करती रहती है। जनसेवा के लिए श्री सर्वेश्वरी समूह का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। ‘सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान’ उन्हीं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में से एक है, जिसे पूरी वर्षा ऋतु में चलाया जायेगा। इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से लोगों को वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम के सफल आयोजन में गंगड़ा ग्राम से वार्ड सदस्य गोपाल बड़ाईक, कर्मपाल साहू, अहम्बा पुजार, दयाल खड़िया के साथ अन्य ग्रामीण बंधुओं ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में समूह शाखा की ओर से विभूति शंकर सहाय, राधेश्याम सिंह, अभय सहाय, आनन्द सिंह, नवीन कुमार, यशवन्त नाथ शाहदेव, आश्रम कुमार, नवल किशोर सिंह, हेमन्त नाथ शाहदेव, रंजीत सिंह, समरेन्द्र सिंह, उदय नारायण पांडेय, सुनील साहू, राधामोहन मिश्रा, गौरीशंकर षाड़ंगी, अंजनी सिंह, हर्षवर्धन नाथ शाहदेव, यदुनाथ शाहदेव आदि शामिल हुए।

Share this:

Latest Updates