Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विकास भारती बिशुनपुर संस्था की गतिविधियों से अवगत हुए गवर्नर

विकास भारती बिशुनपुर संस्था की गतिविधियों से अवगत हुए गवर्नर

Jharkhand News Update,Gumla, Governor, Vikas Bharti : राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को सड़क मार्ग से गुमला जिलान्तर्गत बिशुनपुर जाकर विकास भारती बिशुनपुर संस्था की गतिविधियों को गहनता से देखकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वहां भ्रमण के क्रम में बलातु, गुमला में ‘सिनगी दई वन विज्ञान केन्द्र’ का शिलान्यास किया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां आकर विकास भारती संस्था की गतिविधियों को देख कर बहुत प्रसन्नता हुई। विकास भारती द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में समाजहित के लिए कार्य किया जाना सराहनीय है। केन्द्र सरकार द्वारा अशोक भगत को इस हेतु पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।

इसके उपरांत राज्यपाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र (प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र), सालम नवाटोली जाकर वहां की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्हें वहां अपनाये जा रहे कृषि तकनीक एवं जल संचयन के संदर्भ में अवगत कराया गया। इसके बाद वह चिंगरी, गुमला स्थित जतरा टाना भगत स्मारक जाकर स्वतंत्रता सेनानी जतरा टाना भगत के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित की। राज्यपाल ने भ्रमण के क्रम में जतरा टाना भगत विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये एवं छोटे-छोटे बच्चों से उनके नाम, रुचि व लक्ष्य पूछ कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। इसके उपरांत वह ज्ञान निकेतन विद्या मंदिर, बिशुनपुर गये तथा विद्यालय के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर में संचालित अन्य गतिविधियों को देखा। इसके उपरांत उन्होंने विकास भारती बिशुनपुर में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित किया।

Share this:

Latest Updates