Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Severe Accident : … और हादसे के बाद अयोध्या में ट्रक के नीचे दब गई बस, 5 लोगों की गई जान, एक दर्जन जख्मी

Severe Accident : … और हादसे के बाद अयोध्या में ट्रक के नीचे दब गई बस, 5 लोगों की गई जान, एक दर्जन जख्मी

UP Update News, Ayodhya, Severe Accident, 5 Died : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार की रात को भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। एक दर्जन के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी पर पुलिस समेत तमाम आला अधिकारी आनन-फानन मौके पहुंचे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

लखनऊ से अंबेडकर नगर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, यह हादसा लखनऊ-गोरखपुर राजमार्ग पर बूथ नंबर चार के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुई बस एक निजी बस है। यह लखनऊ से अंबेडकरनगर की तरफ जा रही थी। हादसा इतना खतरनाक था कि बस ट्रक के नीचे दब गई। हादसे के बाद अब मौके पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की सहायता और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा घायलों का निशुल्क इलाज भी करवाया जाएगा। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Share this:

Latest Updates