Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Grand Decision : क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर बने स्माइल एंबेसडर, महाराष्ट्र सरकार के साथ एमओयू पर…

Grand Decision : क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर बने स्माइल एंबेसडर, महाराष्ट्र सरकार के साथ एमओयू पर…

Maharashtra Update News, Mumbai, Sachin Tendulkar As Smile Ambassador : मंगलवार को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। राज्य सरकार की ओर से क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर को प्रदेश के स्वच्छ मुख अभियान का ‘स्माइल एंबेसडर’ बनाया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तेंदुलकर के साथ मंगलवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। सचिन तेंदुलकर अगले पांच वर्षों के लिए अभियान के ‘ब्रांड एंबेसडर’ होंगे।

स्वच्छ मुख अभियान की खासियत

यह अभियान ‘इंडियन डेंटल एसोसिएशन’ द्वारा मुंह की स्वच्छता में सुधार और इसके महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए चलाया गया एक राष्ट्रीय अभियान है। इसमें दांतों में मंजन करना, मुंह धोना, स्वच्छ भोजन खाना, सिगरेट पीने से बचना और साल में कम से कम दो बार दंत चिकित्सक के पास जाना उन पांच प्रमुख संदेशों में से हैं, जिसे अभियान के तहत बढ़ावा दिया जाता है।

Share this:

Latest Updates