Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी के दिन द्वार पूजा होने के ठीक पहले दुल्हन ने ऐसा किया कारनामा कि मच गया बवाल, इसके बाद दूल्हे राजा…

शादी के दिन द्वार पूजा होने के ठीक पहले दुल्हन ने ऐसा किया कारनामा कि मच गया बवाल, इसके बाद दूल्हे राजा…

Jharkhand Update News, Garhwa, Dulhan Flee Away With Lover on Marriage Day : शादी-विवाह में कभी-कभार कुछ ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं, जो लड़का और लड़की पक्ष को असहज और दुखी कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला गढ़वा में नगरउंटारी के नरही गांव से सामने आया है, जिसने देखने और सुनने वालों को चकित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां शादी की तैयारी चल रही थी और बारात के दिन द्वार पूजा होने के पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। नगरउंटारी के चेचरिया गांव निवासी सुरेंद्र प्रजापति के बेटे विनय प्रजापति की शादी नरही गांव निवासी श्रवण प्रजापति की बेटी गूंजा कुमारी के साथ होनेवाली थी।

दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल

इस घटना के बाद लड़का और लड़की पक्ष दोनों आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच  जमकर बवाल भी हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। इस बीच लड़की पक्ष के कुछ प्रबुद्ध लोगों के प्रयास से दुल्हन की छोटी बहन से शादी कराने का प्रस्ताव लाया गया, लेकिन दुल्हन की छोटी बहन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद झगड़ा बढ़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह से मामला शांत कराया। इसके बाद लड़का पक्ष बिना शादी लौट गया।

लड़के के पिता ने लड़की के पिता पर लगाया आरोप

शादी नहीं हो पाने को लेकर बारातियों ने आरोप लगाया कि लड़की का प्रेम संबंध गांव के ही संतोष चौधरी के पुत्र कुणाल चौधरी के साथ लंबे समय से चल रहा था। दुल्हन गूंजा उसी के साथ घर से भागी है। दुल्हन के पिता अपनी लड़की के प्रेम संबंध को छुपाकर शादी करना चाह रहे थे, जबकि लड़की के पिता ने कहा कि उसे इस संबंध में कुछ भी पता नहीं था।

Share this:

Latest Updates