Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

GRAND SUCCESS : IPL-2022 की मेगा नीलामी में चमका बिहार के नवादा का यह लाल, सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ में…

GRAND SUCCESS : IPL-2022  की मेगा नीलामी में चमका बिहार के नवादा का यह लाल, सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ में…

Indian Premier League (IPL)-2022 का Mega Auction 12 फरवरी को बेंगलुरु में शुरू हुआ। कल भी यह जारी रहेगा। 12 फरवरी की नीलामी में बिहार के नवादा जिले के क्रिकेटर ईशान किशन ने कमाल कर दिखाया। उसने अपने को सर्वाधिक महंगा और दमदार क्रिकेट साबित किया। ईशान पर सबसे बड़ी बोली लगी। ईशान को 15 करोड़ 25 लाख रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा लिया। बता दें कि पिछली बार 6.20 करोड़ रुपये बोली लगी थी। ऐसे में ईशान ने 9.05 करोड़ की छलांग लगाकर ग्रैंड सक्सेस हासिल किया है। बेशक ईशान किशन इन दिनों अपने बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने पिछले तीन सीजन से सभी का ध्यान अपनी ओर attract कर रखा है। इस साल भी उनसे यहीं उम्मीद लगाई जा रही है।

लिस्ट में बिहार के 6 खिलाड़ी मौजूद

भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि मेगा ऑक्शन में ईशान किशन को मुंबई की टीम वापस लाने के लिए पूरी कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि IPL के 15वें सीजन में 590 खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसमें 370 भारतीय खिलाड़ी और 220 विदेशी खिलाड़ियों को लिस्ट में शामिल किया गया है। लिस्ट में बिहार के भी 6 खिलाड़ी मौजूद है। इसमें अभिजीत साकेत, प्रत्युष सिंह, विपुल कृष्णा, लखन राजा, अनुन्य सिंह, अनुज राज का नाम शामिल है। इन सभी खिलाड़ियों का रिजर्व प्राइज 20 लाख रखा गया है।

Share this:

Latest Updates