Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MP : सागर जिले में रेलवे के अंडरब्रिज का part गिरा, दो इंजीनियरों की गई जान, तीन कर्मचारी…

MP : सागर जिले में रेलवे के अंडरब्रिज का part गिरा, दो इंजीनियरों की गई जान, तीन कर्मचारी…

Madhya Pradesh के सागर जिले में रेलवे के एक अंडरब्रिज का एक Part गिर जाने से दो रेलवे इंजीनियरों की जान चली गई और तीन कर्मचारी घायल हो गए। वारदात के वक्त कई मजदूर और रेलवे के कुछ वरिष्ठ कर्मचारी निर्माण कार्य कर रहे थे। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। ट्रैक को बहाल कर दिया गया है। सागर जिला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

एक ट्रेन के ट्रैक से गुजरने से हुआ हादसा

सूत्रों ने बताया कि रेलवे विभाग सुमरी गांव में रेलवे ट्रैक के एक अंडर ब्रिज पर निर्माण कार्य कर रहा है। शुक्रवार को रात करीब 9:30 बजे मजदूर और रेलवे इंजीनियर खुदाई कर रहे थे। एक ट्रेन ट्रैक (ओवर-कंस्ट्रक्शन अंडर ब्रिज) से गुजरी, जिससे मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया और मजदूर और रेलवे के कर्मचारी उसके मलबे में दब गए।

मशक्कत के बाद निकले मलबे में दबे लोग

स्थानीय पुलिस और रेलवे की घंटों की मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी लोगों को निकाल लिया गया और उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय निर्माणाधीन पुल के अंदर मौजूद दो इंजीनियरों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान सुखराम अहिरवार और आरएस मीणा के रूप में हुई है। सुखराम मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले थे, जबकि मीणा राजस्थान की रहने वाली थीं।

Share this:

Latest Updates