Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हमास ने इजराइल की 4 महिला सोल्जर्स को छोड़ा, 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा इजराइल

हमास ने इजराइल की 4 महिला सोल्जर्स को छोड़ा, 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा इजराइल

Tell avive news, ramlla news : हमास ने शनिवार को इजराइल के चार बंधकों को छोड़ दिया है। ये चारों महिला सोल्जर्स हैं। इनके नाम करीना एरिएव, डेनिएला गिल्बोओ, लेवी और लिरी अल्बाग है। हमास ने महिला बंधकों को सामाजिक संस्था रेडक्रॉस को सौंपा है। इन्हें 5 गाड़ियों के जरिए इजराइल लाया गया। इसके बाद इन्हें इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) को सौंप दिया गया। इनके बदले में इजराइल 200 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

ये चारों बंधक उन 7 महिला सैनिकों में शामिल हैं, जिन्हें 7 अक्टूबर को नाहल ओज एयरपोर्ट से अगवा किया गया था। यह पर ये महिला सोल्जर्स गाजा के भीतर की एक्टिवी पर नजर रखने का काम करती थीं।

सीजफायर के पहले दिन इजराइल ने 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था

इससे पहले रविवार को सीजफायर के पहले दिन इजराइल ने 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया था। वहीं, हमास ने इजराइल की 3 महिला बंधकों को छोड़ा था। इनके नाम रोमी गोनेन, एमिली दामारी और डोरोन स्टीनब्रेचर हैं।

हमास ने इन सभी बंधकों को गाजा में रेड क्रॉस टीम को सौंप दिया। इसके बाद इन्हें इजराइली सेना के हवाले कर दिया गया। इजराइली डिफेंस फोर्स ने कहा कि वापस लौटे बंधकों को दक्षिणी इजराइल में एक कैंप ले जाया जा रहा है, जहां पर उनके माता-पिता से मिलाया जाएगा। इजराइल के तेल अवीव के होस्टेजेज स्क्वायर में टीवी स्क्रीन पर इन चारों इजराइली सैनिक बंधकों की रिहाई का लाइव प्रसारण हुआ, जहां इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए थे।

सीजफायर डील तीन फेज में पूरी होगी

सीजफायर डील तीन फेज में पूरी होगी। पहले फेज में हमास इजराइल से किडनैप किए गए 33 बंधकों को रिहा करेगा। साथ ही इजराइली सेना गाजा की सीमा से 700 मीटर पीछे लौटेगी। इजराइल के न्याय मंत्रालय ने भी 95 फिलिस्तीनी कैदियों की लिस्ट जारी की है, जिन्हें पहले फेज में रिहा किया जाएगा। इनमें 69 महिलाएं, 16 पुरुष और 10 नाबालिग शामिल हैं। इजराइल 700 से ज्यादा फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इनके नाम की लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट में शामिल कई लोग हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं, जिनमें हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के सदस्य भी शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates