Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Ranchi news : मेडिका अस्पताल राँची की सम्पत्ति का स्वामित्व रखने वाले भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर संस्थान द्वारा भगवान महावीर भवन में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया। अध्यक्ष श्री संतोष जैन, एवं भगवान महावीर मेडिका के मेडिकल डायरेक्टर डॉ विजय मिश्रा के कर कमलों द्वारा झंडोत्तोलन किया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया।

झंडोत्तोलन समारोह में इनकी रही मौजूदगी

1000933770

झंडोत्तोलन समारोह में अध्यक्ष संतोष जैन, पूर्व अध्यक्ष पूरणमल जैन, किरण जैन, सचिव पंकज सेठी, उपाध्यक्ष गोविंद राम सरावगी, उपाध्यक्ष कमल विनायकिया, डॉक्टर वी के जैन, सहसचिव अमित जैन एवं रोहित जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, विनय सरावगी, पदमचंद जैन, मेडिका के विजय मिश्रा, निदेशक आबिद तौकिर, शान्तनु भट्टाचार्य, सरिता सेठी, रामपाल जैन, राकेश जैन, संजीव जैन, रीता जैन, प्रो सुरेश जैन, नरेन्द्र पण्ड्या, विकास जैन पाटनी, रंजना जैन, विजय जैन, पंकज जैन, पौरुष जैन, संजय पाटनी, संजय पापरिवाल, दिनेश सिंह, शिवानंद प्रसाद, डॉक्टर मयूरी, राहुल एवं संस्था के अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

जैन समाज हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रही है: संतोष जैन

इस अवसर पर संतोष जैन ने कहा कि जैन समाज हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा के बढ़चढ़कर भागीदारी निभाते आया है,आगे भी चिकित्सा एवं अन्य क्षेत्रों में चैरिटी के कामों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। डॉ मिश्रा ने कहा कि मेडिका और जैन समाज के बीच की साझेदारी महज व्यवसायिक नहीं बल्कि परस्पर सहयोग से सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाते रहने की है। आगे य़ह अस्पताल जैन समाज के साथ मिलकर सेवा और मेडिकल सुविधाओं के क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्रतिमान स्थापित करेगा।

शाम 8:00 बजे तक खुला रहेगा ऑफिस

संस्था के नए कार्यालय का उद्घाटन महावीर टावर, मेन रोड, राँची स्थित चौथे माले पर इसी महीने किया गया है।

अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया की ऑफिस सोमवार से शनिवार दोपहर एक से शाम आठ बजे तक खुला रहेगा।

संस्था द्वारा समाज कल्याण के लिए कई कदम उठाए जाते हैं, जिनमे मेडिका अस्पताल में जरूरतमंद लोगों की इलाज में आर्थिक मदद संस्था द्वारा की जाती है। साथ ही संस्था द्वारा भगवान महावीर आई हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र जाँच एवं निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा की जाती है। पिछले एक साल में साढ़े छह सौ लोगों की निशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी की गयी है। संस्था अगले दो साल में एक स्टेट ओफ ऑर्ट डायलिसिस सेंटर एवं ज़रूरतमंद बच्चों के लिए एक स्कूल निर्माण का लक्ष्य है।

Share this:

Latest Updates