Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को हरदीप पुरी ने बताया हर भारतीय के लिए गर्व का पल

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान को हरदीप पुरी ने बताया हर भारतीय के लिए गर्व का पल

New Delhi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ह्यग्रैंड कॉलर आॅफ द नेशनल आॅर्डर आॅफ द सदर्न क्रॉसह्ण से सम्मानित किए जाने पर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया।
पुरी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में उन सभी 26 देशों की सूची भी साझा की जहां प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिला है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और अब तक 26 देश उनको अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाज चुके हैं, जो किसी भी लोकतांत्रिक देश के कार्यकारी प्रमुख के लिए एक अनूठी उपलब्धि है।
उन्होंने लिखा कि दुनिया के 26वें देश के सर्वोच्च सम्मान ब्राजील के ह्यग्रैंड कॉलर आॅफ द नेशनल आॅर्डर आॅफ द सदर्न क्रॉसह्ण से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई! यह सम्मान न केवल उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता को मान्यता देता है, बल्कि हर एक भारतीय के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि शायद ही किसी और लोकतांत्रिक देश के कार्यकारी प्रमुख को इतने देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त हुए होंगे। पुरी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल एक आर्थिक महाशक्ति बनेगा, बल्कि विश्व शांति स्थापित करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा द्वारा यह सम्मान उनकी ब्राजील यात्रा के दौरान प्रदान किया गया।

Share this:

Latest Updates