Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नूपुर शर्मा की जुबान काट कर लाने वाले को दो करोड़ देने की घोषणा, मुख्य आरोपी व अन्य लोगों के खिलाफ FIR

नूपुर शर्मा की जुबान काट कर लाने वाले को दो करोड़ देने की घोषणा, मुख्य आरोपी व अन्य लोगों के खिलाफ FIR

Haryana News : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने पर नुपूर शर्मा को आज के समय में भी जगह-जगह से धमकियां मिल रही हैं। इससे समाज में नफरत का वातावरण और विषाक्त होता जा रहा है।  इसी कड़ी में हरियाणा के नूंह जिले के एक शख्स इरशाद प्रधान ने सोशल मीडिया पर नुपूर शर्मा की जुबान काट कर लाने वाले को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। वीडियो वायरल होते ही नूंह पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

संभावित ठिकानों पर छापामारी

पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। देश की शांति नहीं भंग होने दी जाएगी। मंत्री विज ने कहा कि देश में इस प्रकार का माहौल पैदा नहीं होने देंगे। कुछ लोगों की बदजुबानी और गलत सोच के कारण माहौल खराब नहीं होने देंगे।

जानिए क्या था मामला

भाजपा प्रवक्ता के पद पर रहते हुए नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनका विरोध हुए। देश में कुछ जगहों पर नुपूर शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। विरोध बढ़ता देखकर भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। इसके बाद नुपूर का समर्थन करने पर राजस्थान में कन्हैया की गला रेत कर हत्या कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा को देश से माफी मांगने की नसीहत दी। अब नुपूर शर्मा को हरियाणा में भी धमकी मिली है।

Share this:

Latest Updates