Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाषण के दौरान जापान के पूर्व Prime Minister शिंजो आबे को मारी गई गोली, इलाज के दौरान Heart attack हुआ, मौत की भी जताई जा रही आशंका

भाषण के दौरान जापान के पूर्व Prime Minister शिंजो आबे को मारी गई गोली, इलाज के दौरान Heart attack हुआ, मौत की भी जताई जा रही आशंका

Japan News : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर 8 जुलाई की सुबह जापान के नारा शहर में हमला हुआ। एक चुनावी सभा के दौरान किसी ने उन्हें दो गोली मार दी। उनकी हालत को लेकर अलग-अलग जानकारियां आ रही हैं। जापानी मीडिया के मुताबिक, आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बाकी अंग भी काम नहीं कर रहे हैं।  उधर न्यूज एजेंसी AFP ने उनकी मौत हो जाने की आशंका जताई है। आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। 

पीछे से मारी गई गोली

प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने आबे पर हुए हमले को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रार्थनाएं शिंजो आबे के परिवार के साथ हैं। आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज हुई और आबे अचानक गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट में खबर आई कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मार दी। हालांकि बाद में ये साफ हुआ कि उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं है।

Share this:

Latest Updates