Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या दूसरी बार पिता बने विराट कोहली ? अनुष्का की दूसरी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल !

क्या दूसरी बार पिता बने विराट कोहली ? अनुष्का की दूसरी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल !

Mumbai news, Bollywood news,Virat Kohli, Anushka Sharma : टीम भारत फिलहाल इंग्लैंड के विरुद्ध 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले 2 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम की घोषणा बीसीसीआई पहले ही कर चुका है। इस टीम में विराट कोहली का नाम भी शामिल है। हालांकि, विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे टेस्ट सीरीज में अभी विराट कोहली भारतीय टीम के अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं हैं।  पहले 2 मैचों के लिए विराट कोहली ने किसी निजी काम से बीसीसीआई से छुट्टी ले ली है। इसके बाद से फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि वह एक बार फिर से पिता बनने वाले हैं। इसी वजह से विराट कोहली ने बीसीसीआई से छुट्टी ली है।

क्या दूसरी बार पिता बन गए कोहली

इंटरनेट मीडिया पर वर्तमान समय भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बच्ची के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस का दावा हैं कि इस तस्वीर में दिख रही बच्ची विराट कोहली की दूसरी पुत्री है। वैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इस मामले में अब तक कोई भी सार्वजनिक जानकारी नहीं दी है, परंतु सोशल मीडिया पर इस समय चर्चा चल रही है कि ये विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की दूसरी बेटी है।

क्या है इस तस्वीर की असलियत

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इस तस्वीर के वायरल होने के बाद उनके फैंस बहुत ज्यादा कंफ्यूज हो गए हैं। कुछ फैंस इस फोटो को सही बता रहें हैं, वहीं कुछ फैंस इस तस्वीर को फेक मान रहे हैं। हालांकि, जब इस तस्वीर के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि यह तस्वीर बहुत पुरानी है। इस फोटो में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वामिका नजर आ रही है। वैसे विराट कोहली दूसरी बार पिता बने हैं अथवा नहीं यह तो अब तक किसी को भी पता नहीं है, क्योंकि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अब तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Share this:

Latest Updates