Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Hazaribagh: डॉक्टर और उनकी दो बेटियों का शव घर से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Hazaribagh: डॉक्टर और उनकी दो बेटियों का शव घर से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Hazaribagh news : हजारीबाग के विष्णुपुरी में एक डॉक्टर और उनकी दो बेटियों का शव उनके घर से बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। जानकारी के अनुसार मृतक डॉक्टर का नाम डॉ. राजकुमार साव (40) और उनकी दो बेटियों का नाम अनवी कुमारी (08) और अध्या कुमारी (05) है। तीनों का शव उनके विष्णुपुरी स्थित आवास से बरामद हुआ। मृतक डॉक्टर का हाथ कटा हुआ और खून से सना हुआ था। डॉक्टर सहित बच्चों की मौत रहस्यमय है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक डॉक्टर राजकुमार मूलत: जिले के कटकमसांडी चट्टी के रहनेवाले थे। वह डेंटल डॉक्टर थे और शहर के झील टॉवर में बैठते थे।

इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग विधायक सह हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल के निर्देश पर तत्काल उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और मृतक परिवार के सहयोग में जुटे रहे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रंजन चौधरी ने इस घटना को संदेहास्पद बताते हुए हजारीबाग प्रशासन और पुलिस से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

Share this:

Latest Updates