Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड हाई कोर्ट ने विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में लिया स्वत: संज्ञान

झारखंड हाई कोर्ट ने विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में लिया स्वत: संज्ञान

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : झारखंड हाई कोर्ट ने दुमका में विदेशी महिला टूरिस्ट से गैंगरेप मामले को गम्भीरता से लिया है। दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्पेनिश बोलनेवाली (ब्राजील निवासी) महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाले खंडपीठ के समक्ष मामले को संज्ञान में लाया गया। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी एवं एसपी दुमका से रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 07 मार्च को होगी।

इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। महिला अपने पति के साथ दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र स्थित कुरुमाहाट पहुंची थी। दम्पति पाकिस्तान से बांग्लादेश, फिर बंगाल के रास्ते नेपाल जाने के क्रम में दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगा कर रुके थे। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

Share this:

Latest Updates