Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Heavy Fire : देखते ही देखते दो शोरूम में लग गई भयंकर आग, इसकी चपेट में 5 लोगों की जिंदा जलकर…

Heavy Fire : देखते ही देखते दो शोरूम में लग गई भयंकर आग, इसकी चपेट में 5 लोगों की जिंदा जलकर…

UP Update News, Jhansi, Electronic Showroom Caught Heavy Fir, 5 People Burnt To Death : उत्तर प्रदेश के झांसी से अत्यंत भयावह और दुखद खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां सीपरी बाजार में सोमवार की देर शाम दो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लग गई। आग 10 घंटे लगातार मशक्कत के बाद देर रात बुझ सकी। इस भीषण अग्निकांड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर रजनी राजपूत समेत 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

रात 2:30 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

आग पर काबू पाने के बाद रात 2.30 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हादसे में 7 लोगों को रेस्क्यू किया गया। उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। आग इतनी भीषण थी कि शवों को पहचान पाना तक मुश्किल हो गया। आग की लपटें और धुआं 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। 

दमकल की 50 गाड़ियां लगीं

 आग को बुझाने में UP और MP के अलग-अलग जिलों की दमकल की करीब 50 गाड़ियां लगीं। आग कंट्रोल नहीं हुई तो प्रशासन ने सेना को बुलाया। देर रात तक 3 मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। शव बुरी तरह जल गए हैं। DM रविंद्र कुमार ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

Share this:

Latest Updates