Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Weather Update : झारखंड में 17 जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, कुछ जगह तेज बारिश…

Weather Update : झारखंड में 17 जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, कुछ जगह तेज बारिश…

Jharkhand Update News,Ranchi, Weather Update, Raining & Thundering Alert :  रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 से 6 जुलाई के बीच झारखंड की कई जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए रांची समेत राज्य के 17 जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, रामगढ़, सिमडेगा और रांची जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी तक सामान्य से 42 फीसदी कम वर्षा हुई है। 

6 से 8 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान से यह जानकारी मिल रही है कि कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने के बाद धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया, इसलिए इसकी व्यापकता कायम नहीं रह सकी और सामान्य रूप से कम बारिश हुई। पुनः झारखंड में मानसून सक्रिय हो सकता है और 6 से 8 जुलाई के बीच कहीं-कहीं भारी तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 15 जुलाई तक झारखंड में पर्याप्त बारिश होने का अनुमान है।

गोड्डा में सबसे अधिक बारिश 

गत 24 घंटे में गोड्डा के पत्थरगामा में सबसे अधिक 46.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान चाईबासा जिले में 38 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान रांची में 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

Share this:

Latest Updates