Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमन्त सोरेन, बाबूलाल मरांडी व संजय सेठ ने की हमले की कड़ी निन्दा

हेमन्त सोरेन, बाबूलाल मरांडी व संजय सेठ ने की हमले की कड़ी निन्दा

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर झारखंड में शोक

Ranchi news : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद झारखंड में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य नेताओं ने हमले की कड़ी निन्दा की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा है…’जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला झकझोर देनेवाला है। मरांग बुरु दिवंगतों की आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति दें। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा…’जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की सूचना से मन अत्यन्त व्यथित है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

उन्होंने आगे कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना एक अत्यन्त निंदनीय कृत्य है और केन्द्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। ऐसे हमलों को अंजाम देनेवाले किसी भी आतंकी को बख्शा नहीं जायेगा।

केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी आतंकी हमले को लेकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस हमले को निहत्थे पर्यटकों और आम नागरिकों पर किया गया कायरतापूर्ण हमला करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा…’जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकवादी हमला अत्यन्त दुःखद है। यह निर्दोष पर्यटकों और नागरिकों पर कायरतापूर्ण हमला है। सभी प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।’

Share this:

Latest Updates