Rashifal 24 अप्रैल 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 24 अप्रैल 2025 को गुरुवार है। आज का मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।
24 अप्रैल 2025 यानी गुरुवार का पंचांग
बैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र। एकादशी तिथि 02:32 PM तक उपरांत द्वादशी। नक्षत्र शतभिषा 10:49 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा। ब्रह्म योग 03:55 PM तक, उसके बाद इन्द्र योग। करण बालव 02:32 PM तक, बाद कौलव 01:13 AM तक, बाद तैतिल। 24 अप्रैल गुरुवार को राहु 02:00 PM से 03:36 PM तक है। 03:25 AM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
24 अप्रैल 2025 का राशिफल
♈ मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। मामलों को सुलझाने की कोशिश में योजनाओं और मनोभावों में बदलाव आ सकता है। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अगर आज आप ख़रीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।
♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope) : आज आपका दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रूका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। आज आप अपने काम करने के तरीके में कुछ नयापन लाएंगे, इस बदलाव से आपको लाभ होगा । इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, कोई बड़ी बिजनेस डील हाथ लग सकती है। इस राशि के रिसर्च स्कॉलर का पेपर पब्लिस होगा, जिससे खुशी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, सारे काम सिद्ध होंगे।
♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : सितारों की स्थिति आपके लिए खास हो सकती है। आज आप सक्रिय रहेंगे। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। सेहत में सुधार होने के योग हैं।
♋ कर्क : ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक़्त ले सकता है। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। आज के दिन शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा।
♌ सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope) : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। रूका हुआ पैसा वापिस मिलेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी अनबन हो सकती है, बैठकर बातचीत करने से सब ठीक हो जाएगा। उनके सुख-दुख के भागीदार बनेंगे, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख्याल रखते हैं। बायोलॉजी के स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल पर ध्यान देंगे , वरना आगे चलकर दिक्कतें होंगी। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर को कोराबार में जुड़े रहने के लिए काफी मान मनौवल करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
♍ कन्या : ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope) : आज बिजनेस और नौकरी के बड़े मामलों पर कुछ फैसले हो सकते हैं या प्लानिंग भी बन सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। आमदनी बढ़ाने और खर्चों में कटौती करने पर विचार कर सकते हैं। आज आप नौकरी या कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में बदलाव और पदोन्नति की संभावना है। आज आप किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। आपकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार भी हो सकता है।
♎ तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : सड़क पार करते वक़्त सावधान रहें, ख़ास तौर पर लाल बत्ती पार करते समय। किसी और की लापरावाही का ख़ामियाज़ा आपको भुगताना पड़ सकता है। आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद रहेगा। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आख़िरी पल में बदलाव हो सकते हैं।
♏ वृश्चिक : ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। अगर आपका बच्चा परीक्षा में बहुत अच्छा न कर सके तो उसे फटकारें नहीं, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करें। आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही हैं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope) : नौकरीपेशा लोगों के काम में रुकावटें आ सकती हैं। बिजनेस करने वाले लोग सावधान रहें। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है। कामकाज के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। सेहत के मामलों में भी संभलकर रहें।
♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। घरेलू ज़िम्मेदारियों से किसी भी क़ीमत पर पल्ला न झाड़ें। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।
♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज का दिन आपका रचनात्मक कार्यों में लगेगा।आज आप किसी नए रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज आप यह जानकर बहुत उदास महसूस करेंगे कि कोई ऐसा जिसपर आपने हमेशा विश्वास किया, दरअसल उतना भरोसेमंद नहीं है। साथ ही आज आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा।
♓ मीन : ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : अचानक फायदा मिलने के योग हैं। पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कोई भी बात सावधानी से बोलें। सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।
पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।



