Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

चुट्टूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत

Breaking news, Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update, Ramgarh news : जिले के रांची-पटना हाइवे पर चुट्टूपालू में शनिवार को भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि, दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार चुट्टूपालू घाटी पर सुबह तकरीबन 10 बजे एक पाइप लदी एक अनियंत्रित ट्रक ने क्रेटा कार में टक्कर मार दी। इस क्रम में एक सवारी बस टकरा कर पलट गयी। वहीं, ट्रक ने एक बोलेरो और दो मोटरसाइकिल को भी चपेट ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जिसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घटना में कई लोग घायल हुए हैं।  पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। 

Share this:

Latest Updates