Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल बढ़ा

New Delhi News: केन्द्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक साल और आगे बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल अगले महीने समाप्त होने जा रहा था।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने उनके कार्यकाल विस्तार को मंजूरी प्रदान की। इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तपन डेका को कश्मीर में आतंक विरोधी आपरेशन का विशेष अनुभव है। वह 2022 से निदेशक पद पर कार्यरत हैं। डेका खुफिया विभाग में कई तरह की भूमिकाएं निभा चुके हैं।

इंटेलिजेंस ब्यूरो का काम देश में आंतरिक खतरों पर नजर रखना
आईबी देश की आंतरिक सुरक्षा और काउंटर-इंटेलिजेंस एजेंसी है। इंटेलिजेंस ब्यूरो का काम देश में आंतरिक खतरों पर नजर रखना और सरकार को परामर्श देना है। आईबी भारत की आंतरिक सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Share this:

Latest Updates