Lucknow News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उनका उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्राको भी हरी झंडी दिखायी। ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के बाद बतौर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पहला लखनऊ आगमन था। इसलिए भाजपा की ओर से उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गयी थी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हजारों की संख्या में उपस्थिति कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, राजनाथ सिंह जिन्दाबाद के नारे लगाये और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया। एनसीसी के कैडेट भी बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने उनसे हाथ मिलाया। एयरपोर्ट के बाहर तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहे थे। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने तिरंगा यात्रा को भी रवाना किया। एयरपोर्ट से नादरगंज तिराहे तक शौर्य तिरंगा यात्रा भी भाजपा कार्यकतार्ओं ने निकाली।
राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

Share this:


