Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

द्रौपदी मुर्मू जीत जाएं राष्ट्रपति चुनाव इसलिए आदिवासी और जनजातीय समाज के लोगों ने की पूजा-अर्चना

द्रौपदी मुर्मू जीत जाएं राष्ट्रपति चुनाव इसलिए आदिवासी और जनजातीय समाज के लोगों ने की पूजा-अर्चना

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आदिवासी और जनजातीय समुदाय बहुत ज्यादा आशावाद नजर आ रहा है। इसके बावजूद यह समाज उनकी जीत के लिए पूजा अर्चना करने में जुटा है।  द्रौपदी मुर्मू की जीत की कामना को लेकर उनके गृह जिले मयूरभंज के जनजातीय समाज के लोगों ने रविवार को सामूहिक पूजा- अर्चना की और ईश्वर से मुर्मू की प्रचंड जीत की कामना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी की ईश्वर से जीत की कामना

जानकारी के अनुसार ओडिशा के मयूरभंज जिले के जामदा प्रखंड के दुंदु गांव में जनजातीय समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पारंपारिक रीति रिवाज से पूजा-अर्चना की। पारंपरिक पूजा में शामिल पुरुष और महिलाओं ने मुर्मू के प्रचंड विजय की कामना की। इसके साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ता पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर, कटक के मां कटक चंडी मंदिर, संबलपुर के मां समलेश्वरी मंदिर के साथ अन्य प्रमुख मंदिरों में पूजा की और दीप जलाये।

Share this:

Latest Updates