Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

योगी बाबा के राज में हैवानियत : स्कूल जा रही सातवीं की छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

योगी बाबा के राज में हैवानियत : स्कूल जा रही सातवीं की छात्रा को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार को शर्मनाक और दिल दहलाने वाली घटना को वहां के चार मुस्लिम युवकों ने अंजाम दिया है। यह घटना बरेली जिला अंतर्गत बिधरी चैनपुर के शाहदाना चौक के पास हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह सातवीं की छात्रा स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मुस्लिम समुदाय के चार लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण करने के बाद चारों युवक उस बच्ची को सुरक्षित स्थान पर ले गए और पूरे दिन- रात उसे अपने पास बंधक बनाकर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। इन युवकों ने दूसरे दिन यानी शनिवार को सुबह लड़की को शाहदाना चौक पर छोड़कर भाग निकले। बता देगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। वह सख्ती के लिए जाने जाते हैं। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

पुलिस दर्ज नहीं कर रही थी सामूहिक दुष्कर्म का मामला

जब लड़की को उन युवकों ने छोड़ा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। वह लड़खड़ाते हुए किसी तरह से अपने घर पहुंची। इसके बाद अपने माता पिता को पूरी दास्तान सुनाई। इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर बिथरी थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद बिथरी पुलिस ने छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज नहीं की। जब यह बात हिंदू संगठनों तक पहुंची तो संगठन के लोग मामले को लेकर थाने पहुंच गए और सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखने की मांग करने लगे। थाना इंस्पेक्टर में संगठन के लोगों को आश्वासन दिया कि वह रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी जोड़ देंगे, लेकिन अब तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल छात्रा को महिला थाना भेज दिया गया है।

कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया

पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल के पास ही रास्ते में उसे दूसरे समुदाय के चार युवकों ने कोल्डड्रिंक में नशा दे दिया और अगवा कर ले गए। दोपहर को जब छात्रा घर नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई। पूरे दिन और रात परिजन उसे ढूंढते रहे लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं मिला। परिजनों के पूछने पर पीड़ित छात्रा ने बताया कि स्कूल जाते समय रास्ते में उसे उवैस और उसका दोस्त शाहरुख मिले थे। दोनों कोल्ड ड्रिंक्स पीने की जिद्द मुझसे करने लगे। इसके बाद छात्रा ने कोल्ड ड्रिंक पी ली। इसके बाद वह बेहोश हो गई। छात्रा ने घरवालों को बताया कि उवैस और शाहरुख समेत चार लोगों ने अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात में उसे एक सुनसान स्थान पर उन लोगों में रखा था।  सुबह आटो से शाहदाना चौराहे पर दूसरों ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद छात्रा ने मजार के पास किसी व्यक्ति से कुछ रुपये लिए और फिर घर पहुंची।

दो आरोपित किए गए गिरफ्तार

हिंदू संगठनों के कड़े विरोध के बाद इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने कहा कि छात्रा के पिता ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत की थी। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी उवैस और शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की खोज में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा महिला थाने में हैं। उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this:

Latest Updates