Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस विधि को अपनाएंगे तो मेहंदी का रंग एकदम लाल चढ़ेगा, यकीन ना हो तो आजमा कर देख लीजिए

इस विधि को अपनाएंगे तो मेहंदी का रंग एकदम लाल चढ़ेगा, यकीन ना हो तो आजमा कर देख लीजिए

Lifestyle, the colour of your heena will be red, steps to apply mehndi : शादी हो अथवा तीज-त्योहार महिलाएं हाथों पर खूबसूरत मेहंदी जरूर लगाती हैं। हालांकि, मेहंदी का रंग जब तक लाल न हो मजा नहीं आता है। कुछ महिलाओं के हाथों पर मेहंदी का रंग लाल सुर्ख नहीं चढ़ता है। अगर आपके हाथों पर भी मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता है तो मेहंदी लगाने के बाद इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। इससे आपके हाथों की मेहंदी एकदम गहरी और लाल रचेगी।

इन बातों का रखें विशेष ख्याल

✓जब मेहंदी सूख जाए तो हाथों को रगड़ कर उसे छुड़ा दें। अब पूरे हाथों पर अच्छी तरह से विक्स लगा लें। इससे मेहंदी का रंग एकदम डार्क हो जाएगा।

✓मेहंदी को छुड़ा दें और फिर पानी से दूर रहें। हाथों को बिना गीला किए देसी घी लगा लें और थोड़ी देर ऐसे ही रखें। इस तरह मेहंदी का रंग एकदम गहरा हो जाएगा।

✓ मेहंदी को लगाने के बाद सूखने पर लौंग का ये असरदार नुस्खा जरूर अपनाएं। तवे पर लौंग डालें और फिर इससे निकलने वाले धुएं से हाथों को सेक लें। इससे हाथों का रंग बहुत गहरा हो जाएगा।

✓मेहंदी के रंग को लाल करने के लिए हाथों पर बाम लगा लें। मेहंदी को सूखने के बाद हटा लें और फिर बाम रगड़ लें। 

✓ मेहंदी का रंग गहरा बनाने के लिए हाथों पर पहले नीलगिरी यानी कि यूकेलिप्टस का तेल लगा लें। मेहंदी लगाने से पहले इसे लगाना है। इस तेल को लगाने से मेहंदी का रंग गहरा चढ़ता है। 

 ✓फिटकरी को अच्छी तरह पानी में भिगोकर रख दें। जब वो फुल जाए और पानी सफेद हो जाए तो उसे बाहर निकाले। फिर कॉटन पैड की मदद से उसके मेहंदी के सूखने के बाद हाथों में लगाएं। इसे तभी हटाएं जब आप मेहंदी हाथों में से निकाल रहे हों।

 ✓चूने को पानी में कुछ समय के लिए भिगो लें। जब ये पानी में अच्छे से घुल जाए फिर इसे मेहंदी को उतारने से पहले हाथों में लगाएं। ये जब अच्छे से ड्राई हो जाए। उसके बाद मेहंदी को हटाएं। इससे आपकी मेहंदी गहरी रचेगी। इस बात का ध्यान रखें कि इसे हाथों में ज्यादा मात्रा में न लगाएं वरना आपके हाथ कट भी सकते हैं। कॉटन पैड की मदद से थोड़ा-थोड़ा इसे हाथों में लगाएं। ऐसा करने से आपकी मेहंदी का रंग काफी अच्छा आएगा।

Share this:

Latest Updates