Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Viral news : जब अचानक आसमान से बरसने लगे नोट ! लोगों में लूटने के लिए मची होड़, इसके बाद 

Viral news : जब अचानक आसमान से बरसने लगे नोट ! लोगों में लूटने के लिए मची होड़, इसके बाद 

Viral news, Global News, international news  : बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों काफी चर्चा में है। इसमें आकाश से पैसों की बारिश हो रही है। जी हां ! यह सुन कर आप चौंक जायेंगे कि आखिर आसमान से पैसों की बारिश कैसे हो सकती है ? ऐसे में आपको यह वीडियो देखने की जरूरत है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

नोट लूटने की मची होड़

दरअसल, वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखता है कि कैसे खुले मैदान में आसमान से नोटों की बारिश हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऊपर से नोट नीचे आ रहे हैं। सबसे हैरान करनेवाली बात यह है कि वहां लोग मौजूद हैं और हर कोई अपने बैग में नोट रख रहा है। वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितने अरबों रुपये की होगी। पैसा इकट्ठा करने के लिए भगदड़ मच गयी है। यह वायरल वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है। यह खबर वीडियो के आधार पर बनायी गयी है। “समाचार सम्राट” इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लोगों की प्रतिक्रिया आयी सामने

अभी तक वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “हम क्या देख रहे हैं, नोटों की बारिश हो रही है, यह कहां से है ? एक यूजर ने लिखा कि अब इन लोगों के पास पैसे नहीं रहेंगे। एक यूजर ने लिखा कि अगर ऐसा भारत में होता, तो क्या होता। ऐसा लगता है ; मानो यहीं लड़ाई शुरू हो गयी हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बैंक लूट कर पैसों की बारिश किसने करायी ? वीडियो पर यूजर्स हैरान करनेवाले कॉमेंट्स कर रहे हैं, जो देखने-पढ़ने लायक हैं।

Share this:

Latest Updates