Dharm- adhyatm, jyotish : यह सूर्य का अंक है। इस अंक के लोगों पर सूर्य का प्रभाव पूर्ण प्रभाव होता है। इन लोगों में नेतृत्व क्षमता का विशेष गुण होता है। ये लोग ऊर्जावान और महत्वकांक्षी होते हैं। इनके स्वाभाव में अडिगता रहती है। इनके निर्णय को बदल पाना बहुत मुश्किल होता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कई बार ये मतलबी भी बन जाते हैं और अपने सम्बन्धों के प्रति ईमानदार नहीं रह पाते। इसलिए इनके सम्बन्ध बहुत लम्बे समय तक किसी से एक जैसे नहीं रह पाते, कई बार इनके वैवाहिक जीवन में भी कड़वाहट पैदा हो जाती है।
इनका भाग्य बहुत स्थिर और अच्छा रहता है
एक जन्मांक में भी एक तारीख को जन्मे लोग के भाग्य बहुत स्थिर और अच्छा रहता है ये एक बार अपने जीवन में उंचाइयो को जरुर छूते है , इनके निर्णय को बदल पाना असम्भव होता है ठीक वैसे ही इनमे अहम् बहुत होता है ,ये काफी तेजस्वी भी होते है , मित्र वर्ग और समूह में ये एक अलग ही स्थान बनाते है।
इनका भाग्य स्थिर नहीं रहता
ठीक वैसे ही 10 तारीख को जन्मे लोगों का भाग्य उतना स्थिर नहीं होता जितना एक वालों का। इनकी सफलता उतनी स्थिर नहीं होती। साथ ही संघर्ष भी अधिक रहता है, फिर भी No 1 का प्रभाव तो अपनी है ही।
कुटुनितिक बुद्धि बहुत अच्छी होती है
19 तारीख को जन्मे लोगों में कुटुनितिक बुद्धि बहुत अच्छी होती है अगर वे इसका सही उपयोग करते है तो बहुत सफलता प्राप्त करते है अन्यथा वो बुद्धि स्वयं उन्ही के लिए परेशानी का कारन बनती है। इन लोगो में भी अहम् कि भावना बहुत अधिक होती है। इसलिए इन्हे कई बार अच्छे और ईमानदार लोगो का साथ नहीं मिल पाता। परन्तु 1 अंक का साथ और उद्देश्य को प्राप्त करने की दृढ निश्चायता इन्हे सफलता तक अवश्य पहुचाती है
व्यवसाय में बहुत अच्छी सफलता अर्जित करते हैं
28 तारीख के लोग व्यवसाय में बहुत अच्छी सफलता अर्जित करते हैं। ये सिर्फ एक संयोग नहीं हो सकता है।
इस तारीख को पैदा लोग बहुत मजबूत निर्णय क्षमता वाले और अपने लक्ष्य कि दिशा में कार्य करने वाले होते है। हलाकि 2 के साथ 8 होने से परेशानियों का भय भी होता है परन्तु वे अपनी दृढ निश्चयता से समस्या से निपट लेते है।
विशेष युक्तियाँ
✓ 1 जन्मांक के लोगों को अपनी राशिफल में सूर्य कि स्थिति का ध्यान रखना चाहिए, अगर सूर्य कमजोर अवस्था में है तो तो उसे बल देने का तुरंत प्रयास करना चाहिए, नित्य गायत्री मंत्र का जप , पिता और पिता तुल्य लोगो कि सहायता और सूर्य यन्त्र धारण करने से इन्हे तुरंत लाभ पहुचता है।
✓ साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि नामांक का तालमेल जन्मांक से मिलना रुकावटों और समस्याओ को दूर करने के लिए अत्यंत जरुरी है, अगर जन्म कुंडली में सूर्य और राहु साथ है तो 4 से जितना बच कर चल सके चलना चाहिए।
✓ 7 ,4 ,5 और 1 बहुत अच्छे नाम संख्या हो सकते हैं। रविवार, बुधवार, मंगलवार और गुरुवार इनके लिए शुभ होते हैं। ऑरेंज, पीला, सोना और ऑफ व्हाइट इनके भाग्यशाली कलर होते है जिनका उपयोग कर ये भाग्य में सकारात्मक बदलाव कर सकते हैं। ब्लैक एंड डार्क ब्लू रंग पहनने से बचना चाहिए।
जन्म संख्या 1 के लिए भाग्यशाली रत्न :
✓शुभ दिन- 1, 10, 19, 28, 3, 5, 7, 9 तारीखें।
✓ शुभ रंग- पीला, नारंगी, सुनहरा, गुलाबी।
✓ शुभ दिवस- रविवार, सोमवार।
✓ शुभ रत्न- माणिक्य।
शुभ देवता : भगवान राम व सूर्य (ॐ ह्रीं सूर्याय नम: मंत्र जपें तथा सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं)।
✓ स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में हृदयरोग, रक्त संबंधी रोग व नेत्र रोग से बचें। खानपान पर नियंत्रण रखें। रविवार को नमक न लें। फालतू खर्च न करें।
✓अप्रत्याशित लाभ होगा। स्त्री संबंधों में विशेष सावधानी रखें। बड़ों का आशीष लें। वर्ष के अंत में विशेष सावधानी रखें।



