Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्या आपका भी जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है तो जरूर जानिए अपने जीवन की स्थिति

क्या आपका भी जन्म 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है तो जरूर जानिए अपने जीवन की स्थिति

Dharm adhyatm, rashifal : ज्योतिष शास्त्र में 5, 14 व 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 माना जाता है। ये नए-नए विचार, नई युक्ति, तर्क, विलक्षण सूझबूझ से भरे होते हैं। हमेशा क्रियाशील मस्तिष्क के स्वामी अपने पर आ जाएं तो अच्‍छे-अच्‍छों की खाट खड़ी कर दे। आपका प्रतिनिधि ग्रह बुध है। यह व्यापार का कारक है अत: ऐसे लोग सफल व्यापारी होते हैं। इस वर्ष आपको पूंजी, कच्चा माल तथा श्रम प्रबंधन में विशेष योग्यता दिखानी होगी अन्यथा दिक्कतें बढ़ेंगी। संपत्ति में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। बेकार पड़ी संपत्ति को बेचने का मन बनेगा। इन पर व्यय होगा।

धारा के साथ भहेंगे तो किनारा जल्द मिल जाएगा

आपके लिये इस वर्ष के बारे में कहा जा सकता है कि धारा के साथ-साथ बहते हुए किनारा जल्दी मिल सकता है बजाय धारा के खिलाफ चलने में। आपको भी इस वर्ष परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढ़ालना भी पड़ सकता है जो कि आपके लिये सही भी कहा जा सकता है। परिस्थितियों के अनुसार होने वाले बदलाव आपके जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं यदि आप बुद्धिमता से, विवेक से उन्हें लागू करें। आपकी बहुमुखी प्रतिभा इस साल आपके लिये खुशी की कुंजी है।

विशेष युक्तियां :

जन्म संख्या 5 के लिए भाग्यशाली रत्न : पन्ना और हीरा

✓शुभ दिन – 1, 3, 4, 5, 7, 8, 14 तथा 23 तारीखें।

✓शुभ रंग – हल्का हरा, पिस्ता, श्वेत तथा भूरा रंग शुभ रहेंगे।

✓शुभ दिवस – सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार।

✓शुभ रत्न – पन्ना रत्न शुभ है।

✓शुभ देवता – लक्ष्‍मीजी, चांदी या स्फटिक की मूर्ति स्थापित  करें तथा बुधवार व्रत शांति देगा।

✓स्वास्थ्य – बुखार, जुकाम, छूत के रोगों से बचें। स्नायु रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर से परेशान रहेंगे। लकवा भी हो सकता है। आवेश में कोई कार्य न करें। रात्रि जागरण से हानि होगी। दूसरों से काम निकाल पाएंगे।

✓धनार्जन के लिए तथा नौकरी में लाभ होगा। स्वतंत्र व्यापार में लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ होगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी में उन्नति तथा करियर में सफलता प्राप्त होगी। विवेक का प्रयोग करें।

Share this:

Latest Updates