Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 17 मई 2025 का अपना राशिफल जानें

Aaj ka Rashifal : जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य, 17 मई 2025 का अपना राशिफल जानें

Rashifal 17 मई 2025 & panchang : भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है। सभी राशियों का मालिक ग्रह है। राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव के आधार पर जीवन में उतार-चढ़ाव का आकलन ज्योतिष शास्त्र में किया जाता है। आज 17 मई 2025 को शनिवार है। आज का दिन सूर्यपुत्र शनि भगवान को समर्पित होता है। शनि को न्याय प्रिय माना जाता है। उनकी पूजा से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। अब पहले पंचांग, फिर राशिफल पढ़ें।

17 मई 2025 शनिवार का पंचांग

ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत 1947 (विश्वावसु संवत्सर), बैशाख पंचमी। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 05:44 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा। साध्य योग 07:08 AM तक, उसके बाद शुभ योग। करण कौलव 05:39 PM तक, बाद तैतिल। 17 मई शनिवार को राहु 09:06 AM से 10:44 AM तक है।12:03 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

17 मई 2025 का राशिफल

♈ मेष :  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope) : आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। प्यार की ताक़त आपको प्यार करने की वजह देती है। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें।

♉ वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो-  Taurus Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने के चांस बन रहे है। साथ ही जो लोग बेरोजगार बैठे है आज उन्हें रोजगार मिलने की संभावना है। खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मंदिर में माथा टेके, आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेगें। आर्थिक सौदों में मोलभाव करते समय सावधानी बरतें।

♊ मिथुन :(क, छ व घ Gemini Daily Horoscope) : अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। वाहन सुख हो सकता है। आज व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अर्थ पक्ष सामान्य रहेगा।

♋ कर्क :  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope) : आपके परिवार को आपसे बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। लम्बे अरसे को मद्देनज़र रखते हुए निवेश करें। परिवार के सदस्यों की सेहत से जुड़ी दिक़्क़तें आपको मानसिक परेशानी दे सकती हैं। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते  आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों और अगर ज़रूर पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएँ, जो आपके क़रीबी है।

♌ सिंह :  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  Leo Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने प्रति ईमानदार रहेंक्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें, जो कार्य आपको अच्छा लगें, वहीं करें। शाम का समय आपके लिए चुनौतीभरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे है आज इन्हें किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। तिल के लड्डू बनाकर बहते जल में प्रवाहित करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

♍ कन्या :  ( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो  Virgo Daily Horoscope) :आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। आजतक आपने जितने भी कष्ट उठाये हैं उसका फल अभी आपको बड़ी मात्रा में प्राप्त होने वाला है। आवेश में आकर आलसी ना बनें।

♎ तुला :  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope) : अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा। वक़्त का तकाज़ा यह है कि शांति से परेशानी का सामना किया जाए। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। मुश्किल मामलों से बचने के लिए आपको अपने संपर्क उपयोग करने की ज़रूरत है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।

♏ वृश्चिक :  ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी होने के योग बन रहे है। आज ऑफिस में कुछ पेंडिंग पड़े हुए प्रोजेक्ट पूरे कर सकते है जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुवात कर सकते है। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करने से आपकी पूराने मतभेद दूर होंगे। गणेश जी को मोदक का भोग लगाने से आपके सारे काम समय पर ही पूरे हो जाएंगे।

♐ धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  Sagittarius Daily Horoscope) : आज आप निराशावादी मानसिकता पर काबू करने की कोशिश करेंगे। आप इसमें सफल हो जाएंगे। आप धीरे-धीरे अपनी रंगत और रौनक में लौटने लगेंगे। कोई बहुत प्रभावशाली बात भी कह सकते हैं या जो भी कुछ कहेंगे, लोग उसे सुनना चाहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार लाने की पूरी कोशिश भी करेंगे और सफल हो जाएंगे। मन में स्थिरता रहेगी। कुछ रुके हुए काम समय से पूरे हो जाएंगे। स्थिति आपके लिए बेहतर बन सकती है। अपना ध्यान अपने महत्व के कामकाज पर ही रखें। कोई खास मीटिंग हो सकती है। किसी को उधार देने से सावधान रहें। उधारी न करें तो ही अच्छा है।

♑ मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope) : मानसिक शान्ति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। आप साथ में कहीं घूमने-फिरने जाकर अपने प्रेम-जीवन में नयी ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। यह करिअर के मोर्चे पर उन बदलावों को करने का सही वक़्त है, जिनके बारे में आप लम्बे समय से सोच रहे हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है।

♒ कुंभ : ( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope) : आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपकों कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज आपके लिए अच्छा दिन है। आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आज आप बड़े भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लेने के बाद किसी नये कामों को शुरू करते है तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। आज आपका प्रेम-प्रसंग के प्रति की झुकाव अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहेगा।

♓ मीन :  ( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope) : आज कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में बाधाओं से मन अशांत रहेगा। आज आप धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यस्त रहेंगे एवं स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर है। कर्मनिष्ठ होकर हाथ पर रखे काम को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा। प्रतिस्पर्द्धी एवं दोस्त के वेश में छिपे शत्रु अपने प्रयासों में असफल रहेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज आप व्यावसायिक मामलों में भावनाओं से काम न लें। थोड़ा बेचैन और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं, आपको अपने पार्टनर की भावनाओं पर विश्वास कर पाना भी मुश्किल लगेगा।

पंडित रामदेव पांडेय, मोबाइल नंबर-08877003232

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारी की प्रामाणिकता की गारंटी नहीं है। सूचना के माध्यमों ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं से संकलित करके यह सूचना आपको दी जा रही है। हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अलावा इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी खुद उपयोगकर्ता अथवा पाठक की ही होगी। समाचार सम्राट इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा।

Share this:

Latest Updates