Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IIT खड़गपुर की छात्रा ने लगाई फांसी

IIT खड़गपुर की छात्रा ने लगाई फांसी

Kharagpur News : आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) की  एक छात्रा ने छात्रावास की इमारत की छत से फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। वह चौथे वर्ष की छात्रा थी। स्थानीय पुलिस के अनुसार छात्रा का शव उसके छात्रावास में फंदे से लटकता हुआ मिला। उस छात्रा का नाम देविका पिल्लई (21)  है। पुलिस इस मौत के हर पहलू की जांच कर रही है। आईपीएस अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की  जांच में जुटी है, यह मामला आत्महत्या है या कुछ और इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’ छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर उप-मंडल अस्पताल भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामाला आत्महत्या का ही लगता है फिर भी जब तक पूरे मामले की तहकीकात नहीं हो जाती है, तब तक इस रहस्य से पर्दा नहीं हटेगा।

यह भी पढे : नेटवर्किंग कंपनी में नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने का भंडाफोड़, अब पुलिस

क्या है पूरा वाक्या 

आईआईटी खड़गपुर के एक सूत्र के मुताबिक देविका पिल्लई ‘जैव प्रौद्योगिकी विभाग’ की चौथे वर्ष की छात्रा थी। उसका शव सुबह सरोजिनी नायडू छात्रावास  में छत से लटका हुआ मिला। उसके बाद इस संबंध में पुलिस को जानकारी दे दी गई है।  पुलिस की मौजूदगी में  शव को नीचे उतारा गया । पुलिस अधिकारी ने बताया कि केरल की रहने वाली देविका पिल्लई चौथे वर्ष की छात्रा थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ‘पुलिस  पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी जानकारी हमारे साथ साझा करेगी। इसके बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।’ 

Share this:

Latest Updates