Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में गायब किसान का कब्रिस्तान से शव बरामद, हड़कंप

मोतिहारी में गायब किसान का कब्रिस्तान से शव बरामद, हड़कंप

देवापुर गांव के निवासी थे मृतक किसान बिंदा सहनी, मौत के बाद कब्रिस्तान में दफना दिया गया था शव

पुलिस टीम को आक्रोश का करना पड़ा सामना, घटना के बाद पताही में है तनाव व्याप्त

Patahi, East Champaran news, Bihar news : पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत पतही थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी  60 वर्षीय किसान बिंदा सहनी का शव बरामद कर लिया गया। वह पिछले कुछ दिनों से लापता थे। मोहम्मदपुर गांव स्थित कब्रिस्तान से बिंदा सहनी का शव बरामद हुआ। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव बरामदगी को लेकर पताही सहित कई थाना की पुलिस कब्रिस्तान पहुंची थी। पकड़ीदयाल अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार, पकड़ीदयाल पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार, मधुबन सर्किल इंस्पेक्टर अशोक पांडेय, बीडीओ सम्राट जीत, ढाका इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार सिंह, पताही प्रभारी थानाध्यक्ष संजय चौधरी व पचपकड़ी ओपी थानाध्यक्ष अंजन कुमार के नेतृत्व में कब्रिस्तान से खुदाई कर किसान का शव बरामद किया गया। इससे पहले पूरे इलाकों नाकेबंदी कर दी गई थी। ताकि, किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढे : मोतिहारी में बच्ची की मौत मामले में नाना ने दर्ज कराई प्राथमिकी

करंट लगने से हुई थी बिंदा सहनी की मौत

बताया जाता है कि बिंदा सहनी की मौत करंट लगने से हुई थी। जब वह अपने घर से 12 जून को लहसनिया गांव स्थित खेत में काम करने गए हुए थे। उनके बगल के खेत में बिजली का तार बिछाया गया था, इससे करंट प्रवाहित हो रही थी। इसकी जानकारी उनको नहीं थी। जैसे ही वह काम करते-करते खेत के अंतिम छोड़ पर गए। वह करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उक्त कब्रिस्तान स्थित एक कब्र में बिंदा सहनी का शव को दफना दिया गया। बताते चले कि जिस खेत में बिंदा सहनी को करंट लगी, वह खेत का मालिका लहसनिया गांव निवासी मोहम्मद बैतुल्लाह है।

IMG 20240618 WA0001

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिंदा सहनी के लापता होने के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन लगातार जारी था। इससे पुलिस पर भी दबाव पड़ रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने बैतुल्लाह के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने राज उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने उक्त कब्रिस्तान से बिंदा सहनी का शव बरामद कर लिया गया। किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो, इसको लेकर पुलिस कैंप कर रही थी।

IMG 20240618 WA0003

एक आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बताते चले कि मामले में बिंदा सहनी की पत्नी फुलझड़ी देवी ने थाना में आवेदन दिया था। इसमें लहसनिया गांव निवासी मोहम्मद बैतुल्लाह, मोहम्मद मसीर व सेराजू नेशा को आरोपित किया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा नहीं जाएगा। जल्द घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

Share this:

Latest Updates