Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बदायूं के हुक्का बार में हिंदू लड़कियों की अस्मत से खिलवाड़, अरबाज व फैज धोखे से नशा देकर लड़कियों का बनाते थे अश्लील वीडियो और करते थे ब्लैकमेल

बदायूं के हुक्का बार में हिंदू लड़कियों की अस्मत से खिलवाड़, अरबाज व फैज धोखे से नशा देकर लड़कियों का बनाते थे अश्लील वीडियो और करते थे ब्लैकमेल

Bandayu Uttar Pradesh hookah bar news : बदायूं में हुक्का बार की आड़ में हिंदू लड़कियों की अस्मत से खिलवाड़ करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हुक्का बार संचालक अरबाज और फैज हिंदू लड़कियों को धोखे से नशा देकर बेसुध कर देते थे। इसके बाद उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लेते थे। बाद में इसी वीडियो के सहारे दोनों हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे। एक बार इन दोनों के चंगुल में फंसने के बाद लड़कियों को वे बार-बार का बार में बुलाते थे। 

किशोरी ने हिम्मत कर खोला मुंह तो सच्चाई उजागर हुई

इस मामले से तब पर्दा हटा जब एक किशोरी हिंदू लड़की ने सोमवार को हिम्मत करके अपना मुंह खोला। किशोरी लड़की ने कहा कि संचालक पहले तो उसे ब्लैकमेल करता रहा। जब उसने बार में आने से मना कर दिया तो उसने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद उक्त किशोरी ने दोनों युवकों के विरुद्ध थाने में हिम्मत करते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। किशोरी ने बताया कि पिछले सप्ताह उसका वीडियो वायरल कर दिया गया। इसकी जानकारी नई सराय के पुलिसकर्मियों को दी तो उसे चुप रहने को कहा गया। दारोगा किशोरी से कहा कि कार्रवाई से बदनामी हो जाएगी। 

छेड़छाड़ की, जबरन गोद में उठा लिया 

इसी मामले में सोमवार को एक पीड़ित छात्रा एसएसपी डा. ओपी सिंह के पास शिकायत लेकर पहुंची। उसने एसएसपी को बताया कि दो माह पूर्व वह सहेली के जन्मदिन की पार्टी के मौके पर म24 इनटू 7 रेस्टोरेंट गई थी। दरवाजे पर रजिस्टर में नाम और फोन नंबर लिखवाया गया। अंदर देखा कि वहां हुक्का बार चल रहा है। वहां उसे उकसाकर हुक्का पिलाया गया। लेकिन उसमें फ्लेवर के बजाय नशा होने से वह रेस्टोरेंट में ही बेसुध हो गई। इस दौरान संचालक अरबाज और फैज ने उसके साथ छेड़छाड़ की। दोनों में उसे जबरन गोद में उठाया। उस दिन वहां से वह किसी तरह निकली। एक सप्ताह बाद फैज ने फोन कर हुक्का बार आने को कहा। विरोध करने पर बेसुध अवस्था का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसके दबाव में आकर वह कोचिंग के बजाय हुक्का बार जाने लगी। आरोप लगाया कि हुक्का की आड़ में वहां नशा दिया जाता है। कुछ अन्य लड़कियां भी वहां आतीं, उन सभी को नाम नहीं जानती, मगर शायद वे सभी हिंदू ही थीं।

वायरल वीडियो में किशोरियों को नाचते दिखाया गया

हुक्का बार सील होने के दो दिन बाद वहां का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें हुक्का पीते हुए नाचती किशोरियां दिख रहीं। इन्हीं वीडियो के आधार पर करीब 20 ट्वीट हुए, जिनमें लिखा गया कि हुक्का बार में आने वाली हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाता है। शुक्रवार को हुक्का बार का मुख्य संचालक अरबाज और फैज का भाई अरबाज एक किलो गांजे के साथ पकड़ा गया, तब पुलिस ने फिर जांच शुरू की। अंदेशा जताया कि हुक्का में नशा दिया जाता होगा। 

हुक्का बार में रचा जाता था लूट का षड्यंत्र 

बता दें कि पिछले 11 सितंबर को इसी हुक्का बार से पुलिस ने अब्दुल कादिर, अयाज, फैज उर्फ राजा, यश वर्मा, वरुण देवल, लालू यादव को लूट के प्रयास के आरोप में पकड़ा था। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि फैज के हुक्का बार में बैठकर लूट की साजिश रची जाती थी। यह मामला उजागर होने के बाद पुलिस में उसी रात हुक्का बार सील कर दिया। 

Share this:

Latest Updates