Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

स्टेज को हिला देने वाली इस हरियाणवी Dancer ने लखनऊ के ACJM कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए फिर क्या हुआ…

स्टेज को हिला देने वाली इस हरियाणवी Dancer ने लखनऊ के ACJM कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए फिर क्या हुआ…

National News, Sapna Chaudhary Case : स्टेट को हिला देने वाली ऑर्फेंस के दिल में तूफान पैदा कर देने वाली जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने धोखाधड़ी के एक मामले में 19 सितंबर को लखनऊ के एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर किया। सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था और अगर वो सरेंडर नहीं करतीं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था।

वारंट निरस्त करने की लगाई गुहार

 इसी मामले में सपना चौधरी अदालत में हाजिर हुईं और अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त करने की गुहार लगाई। एसीजेएम शांतनु त्यागी ने अर्जी मंजूर करते हुए 20 हजार का निजी मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया। एसीजेएम कोर्ट ने सपना चौधरी को कस्टडी में लिया, लेकिन कुछ ही देर में वारंट निरस्त करते हुए उन्हें कस्टडी से मुक्त कर दिया।

22 अगस्त को जारी हुआ था अरेस्ट वारंट

पिछले 22 अगस्त को अदालत ने गैरहाजिर रहने पर अभियुक्ता सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था। उस रोज इस मामले में सपना समेत अन्य अभियुक्तों पर आरोप तय करने के मसले पर सुनवाई थी। लेकिन, सपना चौधरी उपस्थित नहीं हुईं। उनकी तरफ से हाजिरी माफी की अर्जी भी नही दी गई जबकि अन्य अभियुक्तों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई थी। कोर्ट ने सपना चौधरी का वारंट इस शर्त पर निरस्त लिया कि वो इस मामले में कोर्ट की सुनवाई में पेश होंगी और जांच में पूरा सहयोग करेंगी।

मामले की विस्तृत जानकारी

लखनऊ के आशियाना थाना में सपना चौधरी समेत अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में FIR दर्ज की गई थी। सपना चौधरी पर आरोप है कि वो पैसे लेने के बावजूद डांस शो में नहीं पहुंची थीं। इसी मामले में सपना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। ये पूरा मामला 13 अक्टूबर 2018 का है। तब आशियाना के एक निजी क्लब में सपना चौधरी का शो आयोजित कराया गया था। शो के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे गए थे। सपना को दोपहर तीन बजे कार्यक्रम में आना था और कार्यक्रम को रात 10 बजे तक चलना था। लेकिन, वो इस शो में नहीं पहुंचीं।

Share this:

Latest Updates