Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वैश्विक चाणक्य डिफेंस डायलॉग के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी भारतीय सेना

वैश्विक चाणक्य डिफेंस डायलॉग के दूसरे संस्करण की मेजबानी करेगी भारतीय सेना
• छह सत्रों के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा और विकास पर भारत की रणनीतिक दिशा पर होगी चर्चा


New Delhi News : अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘चाणक्य डिफेंस डायलॉग’ का दूसरा संस्करण राजधानी के मानेकशॉ सेंटर में 24 और 25 अक्टूबर को होगा, जिसकी मेजबानी भारतीय सेना करेगी। इस बार की थीम ‘राष्ट्र निर्माण में प्रेरक: व्यापक सुरक्षा के माध्यम से विकास को बढ़ावा देना’ रखी गयी है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नीतियों के मद्देनजर महत्त्वपूर्ण चर्चाएं होंगी, जिनका उद्देश्य टिकाऊ और समावेशी विकास के लिए दूरदर्शी रणनीति तैयार करना है।

संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, इजराइल और श्रीलंका के प्रमुख वक्ता होंगे शामिल


रक्षा मंत्रालय के अनुसार दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत और विदेशों से नीति निमार्ताओं, रणनीतिक विचारकों, शिक्षाविदों, रक्षा कर्मियों, दिग्गजों, वैज्ञानिकों और एसएमई के समूहों को एक साथ लाया जायेगा, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, इजराइल और श्रीलंका के प्रमुख वक्ता शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वह ‘विकास और सुरक्षा के लिए भारत के दृष्टिकोण’ पर मुख्य भाषण देंगे, जिसमें 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में व्यापक सुरक्षा के महत्त्व पर जोर दिया जायेगा। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी श्रोताओं को सम्बोधित करेंगे, जिसमें राष्ट्र निर्माण में भारतीय सेना के महत्त्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला जायेगा।

Share this:

Latest Updates