Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इनेलो और बसपा मिल कर लड़ेगी हरियाणा विधानसभा चुनाव

इनेलो और बसपा मिल कर लड़ेगी हरियाणा विधानसभा चुनाव

– बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

– चुनाव प्रचार में अभय चौटाला होंगे मुख्यमंत्री का चेहरा

– अजय चौटाला और आकाश आनन्द ने किया एलान

Chandigarh news : लगभग चार माह बाद होनेवाले हरियाणा विधानसभा के चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) तथा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर लड़ेंगे। इन दोनों दलों के बीच चुनावी गठबंधन हो गया है। राज्य की 90 सीटों वाली विधानसभा में बसपा 37 और इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इनेलो नेता अजय चौटाला मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। यह एलान गुरुवार को चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला तथा बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द ने किया।

यह तीसरा मौका है, जब हरियाणा में बसपा व इनेलो के बीच गठबंधन हुआ है। वर्ष 2019 के चुनाव में भी इनेलो-बसपा गठबंधन हुआ था, लेकिन चुनाव से पहले ही यह गठबंधन टूट गया था। गठबंधन का एलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि जनता की इच्छा के अनुसार किया गया है। भाजपा और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा कि हम गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन बना कर सरकार बनायेंगे।

वहीं, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि सरकार बनने पर अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, अन्य चुनाव भी मिल कर लड़े जायेंगे। आकाश ने बताया कि मायावती और अभय चौटाला की 06 जुलाई को मीटिंग हुई थी, जिसमें गठबंधन को लेकर सहमति बनी थी। हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटों में से बसपा 37 तथा इनेलो 53 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सीटों का क्षेत्र के आधार पर बंटवारा बाद में किया जायेगा।

सरकार बनाने के संकल्प के साथ लड़ेंगे चुनाव : मायवती

चंडीगढ़ में गठबंधन के औपचारिक एलान के बाद बसपा सुप्रीमो मायवती ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और इसे नि:स्वार्थ गठबंधन बताया। मायवती ने ट्वीट करके कहा कि बसपा व इनेलो हरियाणा में होनेवाले विधानसभा के आम चुनाव में वहां की जनविरोधी पार्टियों को हरा कर अपने नये गठबंधन की सरकार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा में सर्वसमाज हितैषी जनकल्याणकारी सरकार बनाने के संकल्प के कारण इस गठबंधन में एक-दूसरे को पूरा आदर सम्मान देकर सीटों के बंटावारे में पूरी एकता व सहमति बन गयी है। यह आपसी एकजुटता जन आशीर्वाद से विरोधियों को हरा कर नयी सरकार बनायेगी।

Share this:

Latest Updates